National Games, Weightlifting: मीराबाई ने संजीता को पछाड़कर 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 06:39 PM IST

National Games, Weghtlifting, Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय खेलों में भी अपना दम दिखाया है और संजीता को शिकस्त देते हुए 49 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल जीता।

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने शुक्रवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की भारोत्तोलन स्पर्धा के 49 किग्रा वर्ग में 191 किलोग्राम भार उठाकर अपेक्षित रूप से स्वर्ण पदक जीता। अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई ने स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 107 किग्रा भार उठाकर खिताब अपने नाम किया।

mirabai_chanu

मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल (DD Sports)

अपने दूसरे राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रही मीराबाई ने खुलासा किया कि उनकी बाईं कलाई में चोट है इसलिए वह दोनों वर्गों में अपने तीसरे प्रयास के लिए नहीं उतरीं। मीराबाई ने कहा, ‘‘हाल ही में एनआईएस पटियाला में प्रशिक्षण के दौरान मेरी बाईं कलाई में चोट लग गई थी जिसके बाद मैंने सुनिश्चित किया कि मैं अधिक जोखिम नहीं लूं। विश्व चैंपियनशिप भी दिसंबर में होनी है।’’

End of Feed