आखिरकार कैंसर से मुक्त हुईं टेनिस दिग्गज मार्तिना नवरातिलोवा, खुद दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 06:03 PM IST

Martina Navratilova wins her fight with cancer: पूर्व अमेरिकी टेनिस दिग्गज मार्तिना नवरातिलोवा ने फैंस को एक अच्छी खबर दी है। वो कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। मार्तिना नवरातिलोवा ने खुद ये जानकारी दी है कि अब वो कैंसर से मुक्त हो गई हैं। नवरातिलोवा ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी खुशी को जाहिर किया।

टेनिस जगत की महान पूर्व खिलाड़ी मार्तिना नवरातिलोवा ने जानकारी दी है कि अब वो कैंसर से मुक्त हो गई हैं। टेनिस की हॉल आफ फेम रही नवरातिलोवा ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि मेमोरियल स्लोएन केटरिंग कैंसर सेंटर पर पूरे दिन जांच के बाद उन्हें यह पता चला है।

Martina Navratilova says she is free from cancer now

मार्तिना नवरातिलोवा (Instagram)

उन्होंने लिखा, "सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को धन्यवाद। क्या राहत की बात है।" अठारह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 66 वर्षीय नवरातिलोवा ने जनवरी में कहा था कि उन्हें गले और स्तन का कैंसर है और वह इलाज शुरू करायेंगी। उन्हें 2010 में भी ‘नॉन इनवेसिव’ स्तन कैंसर का पता चला था और उन्होंने तब सर्जरी कराई थी।

End of Feed