FA Cup: ब्रिस्टल सिटी को हराकर मैनचेस्टर सिटी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, फोडेन बने स्टार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 03:38 PM IST

Manchester City vs Bristol City, FA CUP: मैनचेस्टर सिटी ने ब्रिस्टल सिटी को 3-0 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिल फोडेन ने सातवें और 74वें मिनट में गोल दागे जबकि मैनचेस्टर सिटी की ओर से एक अन्य गोल केविन डि ब्रून ने 81वें मिनट में किया।

फिल फोडेन के दो गोल से मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को यहां दूसरे टीयर की टीम ब्रिस्टल सिटी को 3-0 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फोडेन ने सातवें और 74वें मिनट में गोल दागे जबकि मैनचेस्टर सिटी की ओर से एक अन्य गोल केविन डि ब्रून ने 81वें मिनट में किया।मैनचेस्टर सिटी ने पिछली बार 2019 में एफए कप का खिताब जीता था।

Phil Foden

फिल फोडेन (AP)

अब तय हो गया है कि कम से कम एक गैर प्रीमियर लीग टीम एफए कप के अंतिम आठ में खेलेगी। दूसरे टीयर की चैंपियनशिप में खेलने वाले ब्लैकबर्न ने उलटफेर करते हुए 2021 के चैंपियन लीसेस्टर को 2-1 से हराया।

End of Feed