टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए इतिहास रचने वाले मानव सुथार ने क्या सीक्रेट बताया, किसने मैदान पर दी थी सलाह

Manav Suthar Interview: श्रीलंकाई जमीन पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय स्पिनर बनने के बाद 24 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बातें कहीं। क्या कोई उनका सीक्रेट था, किसने मैदान पर उनको सलाह दी थी, ऐसे तमाम सवालों के क्या जवाब दिए, यहां जानिए।

India vs Sri Lanka, Manav Suthar Interview: गाले में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 165 रनों से विशाल जीत दर्ज की। मैच का पांचवां व अंतिम दिन सबसे दिलचस्प रहा जहां भारतीय टीम के युवा स्पिनर व अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में 10 विकेट झटकने का ऐतिहासिक कमाल कर दिखाया। इस दौरान सुथार ने कई रिकॉर्ड भी बनाए लेकिन राजस्थान के गंगानगर से आने वाले इस 24 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर का स्वभाव अब भी जमीन से जुड़ा है देश से खेलने का सपना वो खुलकर जी रहे हैं। मैच के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।

Manav Suthar On Taking Historic 10 Wicket Haul In Galle Test And Reveals Team Discussion

भारत के लिए 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले मानव सुथार ने क्या कुछ कहा (X/BCCI)

मानव सुथार ने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लेते हैं और हर दिन अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं। बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मानव सुथार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लेते हैं और रोजाना सुधार पर ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने हालात के हिसाब से जल्दी ढलने के लिए कूकाबुरा (Kookaburra) गेंद से जमकर ट्रेनिंग की थी। गौरतलब है कि सुथार ने जून में न्यू चंडीगढ़ में भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने मैच में सात विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड जीता था।

End of Feed