मलेशिया में भारतीय पैरा डार्ट्स टीम ने रचा इतिहास, महेश कुमार ने गोल्ड तो भंवरलाल ने जीता कांस्य पदक

भारतीय पैरा खेलों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, भारतीय पैरा डार्ट्स टीम ने सेलंगोर ओपन डार्टर्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। इस सफलता का नेतृत्व महेश कुमार ने किया, जिन्होंने व्हीलचेयर वर्ग में गोल्ड पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

राजसमंद (राजस्थान)। भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। मलेशिया में आयोजित सेलंगोर ओपन डार्टर्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पैरा डार्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 मेडल अपने नाम किए। टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया।

Bhanwarlal Wins Bronze

भंवरलाल ने जीता कांस्य पदक। फाइल फोटो

23 से 27 अप्रैल 2026 तक मलेशिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चाइना, जापान, कोरिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और नेपाल सहित विश्वभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय टीम ने ‘मिशन गो फॉर गोल्ड’ को सफलतापूर्वक साकार करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

End of Feed