मकाऊ ओपन : अगले दौर में पहुंची अनमोल, रक्षिता और श्रियांशी

अनमोल खराब ने महिला एकल में सीधे गेम में जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत की जिससे तीन भारतीय महिला खिलाड़ी बुधवार को यहां मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। पिछले महीने डेनमार्क चैलेंज के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल ने शानदार खेल दिखाया।

मकाऊ। अनमोल खराब ने महिला एकल में सीधे गेम में जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत की जिससे तीन भारतीय महिला खिलाड़ी बुधवार को यहां मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। पिछले महीने डेनमार्क चैलेंज के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी को महज 42 मिनट में 21-13, 21-16 से हराकर अंतिम 16 राउंड में अपनी जगह पक्की की।

Macau Open

माकऊ ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन। फाइल फोटो

दुनिया की 51वें नंबर की 19 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का सामना अब मलेशिया की गोह जिन वेई से होगा। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी रक्षिता श्री रामराज ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मलेशिया की किसोना सेल्वादुरय को 46 मिनट में 21-16, 24-22 से शिकस्त दी और अब प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम मिन सन से होगा। सातवीं वरीय और दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी श्रियांशी वालिसेट्टी ने हमवतन तस्नीम मीर के खिलाफ 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-15 से जीत दर्ज की। अब उनकी भिड़ंत दक्षिण कोरिया की किम मिन जी से होगी।

End of Feed