वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी ये दो दिग्गज बॉक्सर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2023, 09:23 PM IST

Womens World Boxing Championships: महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत 15 मार्च से होने जा रही है। यह 26 मार्च तक चलेगा। इसमें भारत सहित कई देशों के दिग्गज बॉक्सर हिस्सा लेंगे। ओलिंपिक मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगी।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 26 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगा। लवलीना (75 किग्रा) अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं और वह घरेलू परिस्थितियों में अन्य देशों के कई ओलंपिक मेडल विजेताओं के बीच इसमें सुधार करना चाहेंगी।

Lovlina Borgohain and Nikhat Zareen

लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन। (Instagram)

खिताब का बचाव करने उतरेंगे निकहत

निकहत 50 किग्रा वर्ग की मौजूदा चैंपियन है। वे अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी। निकहत ने इस्तांबुल में 2022 महिला विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीता था। बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नीतू घंघास 48 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दो बार की यह युवा विश्व चैंपियन एक और बड़ा पदक अपने नाम करना चाहेंगी।

End of Feed