थाईलैंड में भगवान हनुमान होंगे एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कट

Lord Hanuman official mascot of Asian Athletics Championships in Thailand: थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भगवान हनुमान को आधिकारिक शुभंकर (Mascot) घोषित किया गया है।

थाईलैंड के बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2023 (Asian Athletics Championships 2023) का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार से होगी। इसी बीच खबर आई है कि इन खेलों के आधिकारिक शुभंकर (Mascot) का अनावरण भी हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि ये शुभंकर भगवान हनुमान हैं।

Lord Hanuman the mascot of Asian Athletics Championships 2023

भगवान हनुमान को बनाया गया आधिकारिक शुभंकर

ये इस कॉन्टिनेंटल गवर्निंग बॉडी की 50वीं वर्षगांठ पूरे होने के मौके पर फैसला लिया गया है। एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भगवान हनुमान के शुभंकर के अनावरण के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदेश भी लिखा है।

End of Feed