कश्मीर से कन्याकुमारीः एशिया की सबसे लंबी साइकिल रेस 'धरती के स्वर्ग' से हुई शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 03:49 PM IST

Longest cycle race of Asia: एशिया की सबसे लंबी साइकिल दौड़ बुधवार को यहां शुरू हुई जब एक महिला सहित 29 साइकिल चालक अपनी तरह की पहली 3655 किलोमीटर की दौड़ के लिए रवाना हुए। आयोजकों ने साइकिल चालकों के दौड़ पूरी करने के लिए 12 से 14 दिन का समय निर्धारित किया है।

एशिया की सबसे लंबी साइकिल दौड़ बुधवार को यहां शुरू हुई जब एक महिला सहित 29 साइकिल चालक अपनी तरह की पहली 3655 किलोमीटर की दौड़ के लिए रवाना हुए। अल्ट्रा साइकिलिंग परियोजना के निदेशक जितेंद्र नायक ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘पहले भी लोग कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल चलाते रहे हैं लेकिन यह न केवल भारत में बल्कि एशिया में अपनी तरह की पहली दौड़ है जो 3655 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।’’

cycle race

साइकिल रेस

नायक ने कहा कि रेस को विश्व अल्ट्रासाइकिलिंग संघ (डब्ल्यूयूसीए) ने एशियाई अल्ट्रासाइकिलिंग चैंपियनशिप का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस दौड़ को पूरा करने वाले साइकिल चालक स्वत: ही विश्व प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।’’

End of Feed