Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ धमाकेदार आगाज, भारतीय दल की पीवी सिंधू और शरत कमल ने की अगुआई, समारोह में लहराया तिरंगा
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Live Streaming Online: Watch Here
पेरिस दुनिया की तीसरा शहर बन गया है, जो तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। 100 साल लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस में वापसी हुई है। उद्धाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई टेबल टेनिस खिलाड़ी शरद कमल और वीपी सिंधू ने की। दोनों धव्जवाहक होंगे। पीवी सिंधु दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं और कमल पांचवीं बार ओलंपिक में शिरकत कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में कुल 117 खिलाड़ी दमखम दिखाने उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ी 18 दिन तक चलने वाले 16 खेलों की विभिन्न इवेंट्स में दावेदारी पेश करेंगे।
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: थॉमस बाक ने किया सबका स्वागत
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पूरी दुनिया के एथलीट्स का पेरिस ओलंपिक में स्वागत किया।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: युद्ध का शिकार यूक्रेन भी ले रहा है भाग
युद्ध का शिकार यूक्रेन भी पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहा है। यूक्रेन के दल में 140 खिलाड़ी शामिल हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पीवी सिंधू और शरत कमल ने थामा भारतीय तिरंगा
The party on the Seine continues!
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
24 more delegations have arrived. They’re floating along the Seine to the sound of dreamy French piano. 🎹 #Paris2024 #OpeningCeremony pic.twitter.com/09IHSTcCsX
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: भारतीय दल की अगुवाई पीवी सिंधू और शरत कमल ने की अगुआई
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई वीपी सिंधू और टेबल टेनिस प्लेयर पीवी सिंधू ने की। भारतीय दल के साथ बोट में इंडोनेशिया और ईरान के दल थे। 76 भारतीय खिलाड़ी परेड में पहुंचे।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: फ्रांस की सांस्कृति की नजर आई झलक
पेरिस ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में फ्रांस की संस्कृति और संघर्ष की झलक नजर आईं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: लेडी गागा ने दी प्रस्तुति
मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा ने ओलंपिक उद्धाटन समारोह में प्रस्तुति देकर प्रशंसकों को मन मोह लिया।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: भारतीय दल 84 वें स्थान पर
पीवी सिंधू और शरत कमल की अगुआई वाला भारतीय दल 84 वें स्थान पर परेड में आएगा। भारत, इंडोनेशिया और इरान के खिलाड़ी एक बोट पर सवार होंगे।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: अफगानिस्तान का महिला धावक ने थामा झंडा
अफगानिस्तानी दल की अगुआई महिला धावक ने की।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: रेफ्यूजी ओलंपिक टीम की हुई एंट्री
रेफ्यूजी ओलंपिक टीम ओलंपिक फ्लैग के साथ परेड में पहुंची और परेड में एंट्री करने वाली दूसरा दल रहा।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: ग्रीस के दल के साथ शुरू हुई प्लेयर्स की परेड
ओलंपिक के जन्मदाता ग्रीस के दल के साथ प्लेयर्स की परेड शुरू हुई। सफेद बोट में खिलाड़ी हाथ में झंडा लिए दर्शकों का अभिवादन कर रहे हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: आयोजन स्थल पर पहुंची मशाल
पेरिस ओलंपिक का उद्धाटन समारोह शुरू हो गया है। सीन नदी के तट पर कार्यक्रम स्थल पर ओलंपिक मशाल पहुंच चुकी है।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: भारतीय खिलाड़ी उद्धाटन स्थल पर पहुंचे
भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में शिरकत करने पहुंच गए हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पुरुष खिलाड़ियों ने पहना कुर्ता पजामा और हरे केसरिया बॉर्डर वाली सफेद सदरी
भारतीय पुरुष खिलाड़ी समारोह में शामिल होने वाले होने के लिए सफेद रंग का कुर्ता पजामा और हरे केसरिया बॉर्डर वाली सफेद सदरी पहनी है।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: तिरंगी साड़ी में नजर आईं पीवी सिंधू
Paris 2024, flag bearer—one of the greatest honors of my life to hold our country's flag in front of millions ❤️ pic.twitter.com/4VPc9FFuIz
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) July 26, 2024
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: भारतीय खिलाड़ी हुए उद्घाटन समारोह के लिए तैयार
भारतीय खिलाड़ी सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए तैयार हो गए हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: 100 साल बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस में वापसी
पेरिस दुनिया की तीसरा शहर बन गया है, जो तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। 100 साल लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस में वापसी हुई है।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: झंडा ऊंचा रहे हमारा
Tonight 🇮🇳 #UTT4India #TeamIndia #UTT #UltimateTableTennis #TableTennis pic.twitter.com/71h2qj3BVH
— Ultimate Table Tennis (@UltTableTennis) July 26, 2024
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: सिंधु और शरत करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व
पेरिस ओलंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और पांचवीं बार ओलंपिक खेल रहे टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी शरत कमल भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। ओलंपिक 2024 में भारत के कुल 117 खिलाड़ी 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: श्रीजेश की दिल छू लेने वाली तस्वीर
അപ്പോ എങ്ങനെയാ ….. തുടങ്ങുകയല്ലേ 😎😎😎 #olympic #paris #2024 #paris2024 #lets #enjoy #every #moment #hockey #hockeyindia pic.twitter.com/nIuTboMq04
— sreejesh p r (@16Sreejesh) July 26, 2024
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: 47 खिलाड़ियों के पास ओलंपिक खेलने का अनुभव
भारत के 117 सदस्यीय दल में 47 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें एक या उससे अधिक ओलंपिक खेलने का अनुभव है। इनमें पुरुष हॉकी टीम समेत पांच मेडल विजेता भी शामिल हैं। 70 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में शिरकत करने जा रहे हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने क्या कहा
Rio 2016 🥉
— Olympic Khel (@OlympicKhel) July 26, 2024
Tokyo 2020 🥈
Celebrated shuttler @Pvsindhu1 talks about her #Paris2024 goals and gives us a sneak peek into her preps ahead of the Olympics.
🎥 Watch the full episode 👉 https://t.co/jTyw3eMSXv pic.twitter.com/jdQ6xDvZQu
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक में कितने भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल
पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ी शामिल होंगे। 18 दिनों तक चलने वाले खेलों के महाकुंभ के 16 इवेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: कहां पर देखें पेरिस ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग?
पेरिस ओलंपिक की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: टीवी पर कहां देखें पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी
पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 SD और स्पोर्ट्स 18 एचडी चैनलों पर देखी जा सकती है।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: कितने बजे शुरू होगा पेरिस ओलंपिक का उद्धाटन समारोह
पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगी।Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: कब होगा पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सरेमनी का आयोजन?
पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्धाटन समारोह 26 जुलाई यानी आज होगा।‘मोहम्मद शमी भी पीछे-पीछे आ रहे हैं’, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने तेज गेंदबाज की वापसी का दिया बड़ा संकेत
ISL 2026-27: बेंगलुरु FC ने SC दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया
बांग्लादेश को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें डरा दिया था'
IND vs WI, 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला आज, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट
IND vs WI Match Live Streaming: होलकर में होगा तीसरा टी20 मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
