Messi new Team: लियोनेल मेसी की नई टीम का हुआ खुलासा, अब यहां से खेलते दिखेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 05:29 PM IST

Lionel Messi's new football club: विश्व कप विजेता फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए बुधवार को खुलासा किया कि वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए बुधवार को खुलासा किया कि वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे।

Lionel Messi to play from Inter Miami in MLS

लियोनेल मेसी (AP)

मेसी का हाल में पेरिस सेंट जर्मेन से अनुबंध समाप्त हुआ था और उनके सऊदी अरब के किसी क्लब से जुड़ने की अटकलबाजी लगाई जा रही थी। मेसी मियामी से जुड़ने वाले दुनिया के दूसरे स्टार फुटबॉलर होंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के डेविड बैकहम भी अमेरिका के इस क्लब की तरफ से खेल चुके हैं।

End of Feed