लियोनेल मेसी का चला जादू, दागे चार गोल; इंटर मियामी ने CF मॉन्ट्रियल को 7-1 से हराया

Major League Soccer में लियोनेल मेसी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन वह अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉल बन गए हैं। मेसी ने शनिवार को CF मॉन्ट्रियल के खिलाफ हुए मैच में चार गोल दागे और एक असिस्ट किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजर लीग सॉकर (Major League Soccer 2026) में मेसी का कमाल देखने को मिला है। शनिवार को इंटर मियामी के लिए खेलते हुए मॉन्ट्रियल के खिलाफ मेसी ने चार दनदनाते हुए गोल दागे। साथ ही, उन्होंने एक असिस्ट भी दिया। इसके चलते इंटर मियामी ने CF मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी।

Messi Inter Miami

मेसी ने इंटर मियामी के लिए दागे चार गोल। फोटो- brfootball

लियोनेल मेसी ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए और MLS में पहली बार एक ही मैच में चार गोल करने का कारनामा किया। मेसी ने 40वें मिनट में फ्री-किक से गोल करके इंटर मियामी को 2-1 की बढ़त दिलाई। यह इस सीजन टूर्नामेंट में उनका 15वां गोल रहा।

End of Feed