इसे कहते हैं लकी ड्रॉ और दीवानगी! गांव के 'मेस्सी' ने लपकी महान मेस्सी द्वारा किक की हुई फुटबॉल

Lionel Messi: भारत दौरे पर आए महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को जिसने देखा वो बस देखता रह गया। भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए वो लम्हे यादगार थे जब फुटबॉल जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक उनके सामने था। इसी दौरान जब मेस्सी द्वारा किक की हुई एक फुटबॉल गुजरात के गांव के एक युवा फैन के हाथों में गिरी तो उसके लिए ये पल और यादगार हो गया। इत्तेफाक से गांव में उसे मेस्सी नाम से ही बुलाया जाता है।

कुछ फैंस के लिए 'फुटबॉल के भगवान' लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर आए तो भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए हर पल खास हो गया। उनके साथ या उनके द्वारा किक की हुई फुटबॉल के साथ सेल्फी लेने के लिए दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्रिटी तक होड़ में रहे। लेकिन असली नसीब तो गुजरात के छोटे से गांव धाणेटी के युवाओं का निकला! भुज तालुके के इस नन्हे गांव के फुटबॉल प्रेमी मेस्सी को देखने मुंबई पहुंचे और वहां मेस्सी ने जो आइकॉनिक किक मारी, वो बॉल सीधा उनके पास आ गई। गांव के युवाओं ने उसे कैच कर लिया।

Lionel Messi Kicked Football Landed In Hands Of Local Messi From Gujarat

लियोनेल मेस्सी द्वारा किक की गई फुटबॉल के साथ फैन

महेश छांगा जो गांव में खुद को मेस्सी के नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने कहा कि, फुटबॉल फैंस के लिए भगवान लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर हैं, ये जानकर हम रोमांचित थे। लेकिन सपने में भी नहीं सोचा था कि मेस्सी द्वारा किक की हुई बॉल हमारे पास आएगी। धाणेटी से हम मेस्सी को देखने मुंबई गए। मेस्सी ने आइकॉनिक किक मारी और बॉल सीधा हमारे पास आई, हमने कैच कर लिया। अगर नीचे सीट मिलती तो ये जिंदगी भर की अनमोल पल छूट जाता।

End of Feed