लियोनेल मेसी ने किया ऐलान- कतर में अपना आखिरी विश्व कप खेलूंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:26 PM IST

Lionel Messi announces to play his last world cup in qatar: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि कतर में आयोजित होने जा रहा फीफा विश्व कप 2022 उनके करियर का अंतिम फुटबॉल विश्व कप होगा और इसके बाद कभी वो इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने आखिरकार आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि कतर में अगले महीने से आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप 2022, उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार मेसी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर चुके थे लेकिन लोगों की मांग के बाद उन्होंने वापसी कर ली थी।

Lionel_Messi_AP

मेस्सी खेलेंगे अपना आखिरी विश्व कप (AP)

ताजा खबर के मुताबिक मेसी ने सेबेस्टियन विगनोलो के साथ बातचीत के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि 2022 का फीफा विश्व कप उनके करियर का अंतिम फुटबॉल वर्ल्ड कप साबित होने वाला है।

End of Feed