यौन उत्पीड़न मामले में बुरे फंसे फुटबॉलर दानी अल्वेस, वकीलों ने मांगी 9 साल जेल की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 02:04 PM IST

Dani Alves in Trouble over sexual exploitation case: पिछले साल एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी दानी अल्वेस के लिए अभियोजन पक्ष के वकीलों ने नौ साल की जेल की सजा की मांग की है।

स्पेन की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी दानी अल्वेस (Dani Alves) के लिए अभियोजन पक्ष के वकीलों ने नौ साल की जेल की सजा की मांग की है।

Dani Alves

दानी अल्वेस (AP File)

अल्वेस को 30 दिसंबर को बार्सीलोना के एक नाइट क्लब में महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अगस्त में इस मामले में दोषी ठहराया गया था और अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत है। सुनवाई की तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है।

End of Feed