Badminton Ranking: युवा शटलर लक्ष्य सेन ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-15 में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 09:11 PM IST

Badminton Ranking: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्स सेन ने बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई हैं। 22 साल के लक्ष्य अब टॉप-15 में पहुंच गए हैं। बर्मिंघम में खेले गए इंग्लैंड चैम्पियनशिप में लक्ष्य सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, जहां उनको हार का सामना करना पड़ा था।

Badminton Ranking: भारत के लक्ष्य सेन ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बूते मंगलवार को ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 13वें नंबर पर पहुंच गए। अल्मोड़ा के 22 साल के लक्ष्य बर्मिंघम में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और एक हफ्ते पहले 15वें स्थान में सुधार करने में सफल रहे। अप्रैल के अंत में दुनिया के शीर्ष 16 खिलाड़ी ओलंपिक में जगह बनायेंगे।

Lakshya Sen, Lakshya Sen jump five places, Lakshya Sen In Top-15, badminton rankings, Indian badminton Players, PV Sindhu, HS Prannay, Priyanshu Rajawat,

लक्ष्य सेन। (फोटो- Lakshya Sen Twitter)

विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पेरिस की दौड़ में नौवें नंबर पर हैं और सेन के भी कट में जगह बनाने की उम्मीद है। सेन नवंबर 2022 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छह पर पहुंचे थे लेकिन पिछले साल अप्रैल में वह 25वें नंबर पर खिसक गये। अगस्त में वह 11वें स्थान तक पहुंच और फिर इस साल 20वें स्थान पर खिसक गए।

End of Feed