FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस में मेसी से आगे निकले एम्बाप्पे, तोड़ा वर्ल्ड कप नें सबसे ज्यादा गोल करने का भी रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में दो गोल करके फ्रांस के कप्तान कीलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकलने के साथ-साथ विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों रेस में उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा।

मियामी: फ्रांस की फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे इंग्लैंड के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हाई स्कोरिंग मैच में दो गोल करके एम्बाप्पे मौजूदा विश्व कप में गोल्डन बूट अवॉर्ड की रेस में लियोनल मेसी को पछाड़कर सबसे आगे निकल गए। एम्बाप्पे के खाते में मौजूदा विश्व कप में अब सबसे ज्यादा 10 गोल हो गए हैं। वहीं अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी 8 गोल के साथ दूसरे पायदान पर है। हालांकि मेसी के पास फाइनल में स्पेन के खिलाफ एम्बाप्पे को पछाड़कर गोल्डन बूट अपने नाम करने का मौका है लेकिन ये काम स्पेन के मजबूत डिफेंस के सामने उनके लिए आसान नहीं होगा।

Kylian Mbappe

कीलियन एम्बाप्पे

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

इसके अलावा कीलियन एम्बाप्पे मेसी को पछाड़कर फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में अब 22 फीफा वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं। दूसरे स्थान पर काबिज लियोनल मेसी के खाते में 21 गोल दर्ज हैं। ऐसे में मेसी के पास फाइनल में इस रिकॉर्ड को दोबारा अपने नाम करने या एम्बाप्पे की बराबरी करने का शानदार मौका है। स्पेन के खिलाफ अगर मेसी एक गोल करने में सफल रहे तो वो एम्बाप्पे के 22 गोल की बराबरी पर आ जाएंगे। अगर वो दो गोल करने में सफल हुए तो एम्बाप्पे को पीछे छोड़कर एक बार फिर विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

End of Feed