Most Goals In FIFA World Cup: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे पड़े एमबाप्पे, फिर करीब पहुंचे, फुटबॉल वर्ल्ड कप में कौन रचेगा इतिहास

Most Goals In FIFA World Cup, Lionel Messi vs Kylian Mbappe: फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के विश्व रिकॉर्ड के लिए रेस दिलचस्प और तेज हो चुकी है। इस रेस में आमने-सामने आ गए हैं दो शानदार फुटबॉलर- अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (19 गोल) और फ्रांस के कप्तान काइलियन एमबाप्पे (18 गोल)।

Most Goals In FIFA World Cup: काइलियन एमबाप्पे ने एक बार फिर अपना शानदार खेल दिखाया और दो गोल करके फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मैच में स्वीडन के खिलाफ अपनी टीम फ्रांस को 3-0 से जीत दिलाई। अब इस जीत के साथ फ्रांस की टीम अंतिम 16 में पहुंच गई है। ब्रैडली बारकोला ने भी गोल किया और फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी। वर्ल्ड कप के इतिहास में, फ्रांस लगातार पांच मैच खेलने वाला पहला देश बन गया है, जिसमें उसने हर मैच में कम से कम तीन गोल किए हैं। इसके साथ ही एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के विश्व रिकॉर्ड की रेस को तेज और दिलचस्प बना दिया है। अब वो मेसी से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

Lionel Messi vs Kylian Mbappe, Most Goals In FIFA World Cup

मेसी और एमबाप्पे में वर्ल्ड रिकॉर्ड की जंग तेज हुई (AI- Generated Image)

फ्रेंच कप्तान एमबाप्पे FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में अकेले दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने दो गोल करके वर्ल्ड कप में अपने कुल गोल की संख्या 18 पहुंचा दी है; अब वे जर्मनी के पूर्व महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज़ से दो गोल आगे हो चुके हैं और लियोनेल मेसी से सिर्फ़ एक गोल पीछे हैं। आने वाले दिनों में इन दोनों टॉप खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग में और बदलाव होने की पूरी संभावना है।

End of Feed