ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले रोहन बोपन्ना को सम्मानित करेगी कर्नाटक सरकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2024, 06:08 PM IST

Rohan Bopanna: हाल ही में रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। अब रोहन बोपन्ना के इस उपलब्धि के लिए कर्नाटक सरकार कैश प्राइज देगी।

भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रचा है, उन्हें कर्नाटक सरकार सम्मानित करेगी। एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए इस स्टार टेनिस खिलाड़ी के लिए 50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Rohan Bopanna

रोहन बोपन्ना (साभार-X)

बोपन्ना को यहां सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनका परिवार भी उपस्थित था। सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रोहन बोपन्ना से मिलकर उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीतने पर बधाई दी और उनके लिए 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की।’’

End of Feed