National Bank Open: शीर्ष वरीय ज्वेरेव को हराकर खचानोव नेशनल बैंक ओपन फाइनल में पहुंचे

Karen Khachanov in national bank open final: रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने बुधवार को यहां शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने बुधवार को यहां शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

Karen Khachanov

केरेन खचानोव

खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। एटीपी टूर पर सात बार के विजेता 29 वर्षीय खचानोव फाइनल में दूसरे वरीय टेलर फ्रिट्ज और चौथे वरीय बेन शेल्टन के बीच होने वाले ऑल अमेरिकी सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

End of Feed