मम्मी पापा को स्मार्टफोन दिलाना है ताकि अब मेरा कोई मैच नहीं छूटे: जूनियर एशिया कप स्टार अन्नु

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2023, 06:15 PM IST

Junior Women Asia Cup Hockey, Annu: बचपन से परिवार के बलिदान और संघर्ष देखती आई अन्नु ने जूनियर महिला एशिया कप में जब दनादन गोल दागे तो उसे यही मलाल रह गया कि भूखे सोकर भी उसके सपने पूरे करने वाले उसके माता पिता उसे इतिहास रचते नहीं देख सके। अब वो अपने माता-पिता को एक स्मार्टफोन लेकर देना चाहती हैं, ताकि उनको कोई मैच देखना ना छूटे।

बचपन से परिवार के बलिदान और संघर्ष देखती आई अन्नु (Annu) ने जूनियर महिला एशिया कप (Junior Women Asia Cup) में जब दनादन गोल दागे तो उसे यही मलाल रह गया कि भूखे सोकर भी उसके सपने पूरे करने वाले उसके माता पिता उसे इतिहास रचते नहीं देख सके। भारतीय टीम ने जापान के काकामिगाहारा में चार बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया को फाइनल में 2-1 से हराकर पहली बार खिताब जीता । अन्नु ने फाइनल में पहला गोल किया और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नौ गोल करके दो बार ‘प्लेयर आफ द मैच’ बनी।

Junior Women Asia Cup Hockey star Annu reveals her dreams

अन्नू (Hockey India)

हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव रोजखेड़ा की रहने वाली अन्नु ने भाषा से कहा ,‘‘ मुझे यह दुख हमेशा रहेगा कि मेरे मम्मी पापा मैच नहीं देख सके । उनके पास स्मार्टफोन नहीं था जिस पर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाते । अब घर जाकर सबसे पहले उन्हें फोन दिलाना है ताकि आगे से ऐसा नहीं हो ।’’ अन्नु के परिवार में सिर्फ भाई ने मैच देखा जो हाल ही में सेना में भर्ती हुआ है।

End of Feed