Junior Asia Cup Hockey: भारत ने दी जापान को पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 04:22 AM IST

भारत की जूनियर हॉकी टीम का जूनियर एशियाकप में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। जापान को 3-1 के अंतर से मात देकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

KEY HIGHLIGHTS
  • जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने दर्ज की दूसरी जीत
  • जापान की टीम को दी 3-1 से पटखनी
  • भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद सेकेंड हाफ में पलटी बाजी

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में पूल ए के दूसरे मैच में जापान को 3-1 से हरा दिया। भारत के लिये अराइजीत सिंह हुंडल (36वां), शारदानंद तिवारी (39वां) और उत्तम सिंह (56वां) ने गोल दागे। वहीं जापान के लिये कुंपेइ यासुडा (19वां) ने गोल किया।

India vs Japan

भारत बनाम जापान, जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 (साभार Hockey India)

भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

टू्र्नामेंट में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से दबाव बनाना शुरू कर दिया था हालांकि जापान को पहली सफलता मिली। पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में जापान के लिये यासुडा ने गोल किया।

End of Feed