नई दिल्ली: भारतीय अंडर-20 महिला टीम के कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन ने तुर्किये में 19 से 25 फरवरी तक होने वाले पिंक लेडीज अंडर20 यूथ कप के लिये 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत को 19 फरवरी को जॉर्डन से, 22 फरवरी को हांगकांग और 25 फरवरी को रूस से खेलना है। भारतीय टीम दिसंबर से बेंगलुरू के द स्पोटर्स स्कूल में अभ्यास कर रही थी। टीम रविवार को तुर्किये रवाना होगी।
जोकिम अलेक्जेंडरसन
