Jindal Panther Cup: अरावली पोलो को 8-7 से हराकर जिंदल पैंथर ने फाइनल में बनाई जगह, नवीन जिंदल ने दागे दो गोल

Jindal Panther Cup: नोएडा स्थित जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए जिंदल पैंथर कप के पहले सेमीफाइनल में जिंदल पैंथर ने अरावली पोलो को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Jindal Panther Cup: जिंदल पैंथर ने नोएडा स्थित जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए जिंदल पैंथर कप के पहले सेमीफाइनल में अरावली पोलो को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आखिरी सेकेंड तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में जिंदल पैंथर ने अरावली की जोरदार वापसी के बावजूद अपना संयम नहीं खोया और जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत जिंदल पैंथर ने आक्रामक अंदाज में की और पहले ही चक्कर में 4-1 की बड़ी बढ़त बना ली। शुरुआती बढ़त के साथ टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, लेकिन अरावली पोलो ने हार नहीं मानी। अरावली ने तीसरे चक्कर में शानदार कमबैक किया और लगातार गोल करके अंतर को कम कर दिया, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया।

Jindal Panther Cup

जिंदल पैंथर कप

जिंदल पैंथर ने फाइनल में बनाई जगह

अंतिम चक्कर तक दोनों टीमों के बीच केवल एक गोल का अंतर रह गया और मैच का फैसला आखिरी क्षणों तक टिका रहा। भारी दबाव के बीच जिंदल पैंथर ने अपनी एक गोल की बढ़त को कायम रखा और 8-7 से जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। जिंदल पैंथर की जीत के हीरो सिमरन एस. शेरगिल रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे और टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। टीम के मालिक नवीन जिंदल ने 2 गोल का योगदान दिया, जबकि महेश शर्मा ने टीम के लिए 8वां और निर्णायक गोल करके फाइनल की राह आसान की।

End of Feed