न्यूयॉर्क: शीर्ष रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी यानिक सिनर ने शुक्रवार को घुटने की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापस ले लिया। विम्बलडन खिताब जीतने के बाद से वह दाएं घुटने की चोट से परेशान हैं। सिनर ने पिछले महीने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी ओपन की तैयारी के लिए होने वाले मॉन्ट्रियल और सिनसिनाटी के हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट से भी नाम वापस ले लिया था।
यानिस सिनर (फोटो क्रेडिट AP)
अमेरिकी ओपन के आगास से पहले नहीं हो पाएंगे फिट
इटली के 25 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने शुक्रवार को बताया कि वह 30 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन के मुख्य ड्रॉ तक खेलने के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। सिनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर लिखा,'मैं अपनी टीम और मेडिकल स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत कर रहा था, लेकिन अब हमें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा है कि मैं इस साल अमेरिकी ओपन में नहीं खेल पाऊंगा।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: FIH Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम को मिली हार, सेमीफाइनल की संभावना बरकरार
सिनर को घुटने की चोट से उबरने के लिए चाहिए वक्त
उन्होंने कहा,'पिछले कुछ दिनों से हम मोंटे कार्लो में दोबारा कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे और हमें महसूस हुआ कि दाएं घुटने की समस्या से पूरी तरह उबरने के लिए मुझे अभी और समय चाहिए। मैं बहुत दुखी और निराश हूं क्योंकि न्यूयॉर्क मेरे दिल में खास जगह रखता है।' सिनर 2024 अमेरिकी ओपन चैंपियन हैं। पिछले साल के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज से हार मिली थी। दाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण अप्रैल से कोर्ट से दूर अल्काराज ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर बताया था कि वह न्यूयॉर्क में खेलने के लिए तैयार होंगे।
(भाषा इनपुट के साथ )
