यानेक शॉपमैन ने दिया भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2024, 09:50 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच ने महासंघ द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने का दावा करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच ने राष्ट्रीय महासंघ द्वारा सम्मान और अहमियत नहीं दिये जाने का दावा करके हंगामा करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डच कोच ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी जिन्होंने टीम को तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था। शॉपमैन का अनुबंध इस साल पेरिस ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था। लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी।

Janneke Schopman

यानेक शॉपमैन (hockey India)

हॉकी इंडिया (एचआई) ने बताया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआईएच हॉकी प्रो लीगयानेक शॉपमैन के घरेलू चरण में टीम का अभियान खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हॉकी इंडिया ने कहा,'हालिया ओलंपिक क्वालीफायर में निराशा के बाद उनके इस्तीफे ने हॉकी इंडिया के लिए महिला हॉकी टीम के लिए एक उपयुक्त मुख्य कोच की तलाश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है जो 2026 में अगले महिला विश्व कप और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को तैयार कर सके।'बयान में कहा गया,'यह भारतीय महिला हॉकी में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है जिसमें खिलाड़ियों की प्रगति हमारा फोकस है।'

End of Feed