Paris Paralympics 2024: वेलेंटीना पेट्रिलो बनेंगी पैरालिंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला ट्रांसजेंडर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2024, 12:28 AM IST

इटली की धावक वेलेंटीना पेट्रिलो पैरालिंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला ट्रांसजेंडर बनेंगी उनका ओलंपिक खेलों में भाग लेने का सपना 50 साल की उम्र में पूरा होने जा रहा है।

बोलोगना (इटली): वेलेंटीना पेट्रिलो को सात साल की उम्र में एथलेटिक्स से लगाव हो गया जब उन्होंने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में इटली के धावक पिएत्रो मेनिया को 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीतते देखा था। एक लड़के के रूप में पली बढ़ी ट्रांसजेंडर महिला पेट्रिलो ने कहा,'मैं उसके जैसा बनना चाहती थी, मैं नीली (इटली की जर्सी का रंग) शर्ट पहनना चाहती थी, मैं ओलंपिक में जाना चाहती थी। मेरी राह में कई लेकिन, किंतु और परंतु थे। मैं इसे एक महिला के रूप में करना चाहती थी क्योंकि मैं एक पुरुष की तरह महसूस नहीं करती थी।'

Valentina Petrillo

वेलेंटीना पेट्रिलो

50 साल की उम्र में हुआ सपना साकार

पेट्रिलो चार दशक के बाद 50 साल की उम्र में अपने सपने को साकार करने वाली हैं। वह हालांकि ओलंपिक की जगह पैरालंपिक खेलों में भाग लेंगी। वह दृष्टिबाधित एथलीटों के लिए टी12 वर्ग में 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेकर पैरालंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनने के लिए तैयार हैं।

End of Feed