International Tamer Boxing Tournament: भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, 4 गोल्ड के साथ बना नंबर वन

भारतीय मुक्केबाजों ने 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड सहित 14 पदक अपने नाम किए पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजों ने 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य सहित कुल 14 पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। आरती धरियाल (महिला 54 किग्रा), अंकुशिता बोरो (महिला 65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा) और पवन बर्तवाल (पुरुष 55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि मोहम्मद हुसामुद्दीन (पुरुष 60 किग्रा) और जैस्मिन (महिला 57 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

International Tamer Boxing Tournament

अंतरराष्ट्रीय टैमर मुक्केबाजी टूर्नामेंट (फोटो क्रेडिट BFI Instagram)

49 साल से आयोजित हो रहा है टूर्नामेंट

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 1977 से हर साल आयोजित किया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी कैलेंडर का एक अहम आयोजन है। भारत ने इस प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय टीम उतारी थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश की ओलंपिक भार वर्गों की बेंच स्ट्रेंथ में तीसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव दिलाना था। टूर्नामेंट फिनलैंड, भारत, आयरलैंड, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और सऊदी अरब।

End of Feed