Indonesia Open: प्रणय, चिराग-सात्विक सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत बाहर हुए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2023, 09:21 PM IST

Indonesia Open 2023: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 स्पर्धा के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि किदांबी श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 स्पर्धा के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष एकल में एचएस प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में जापान के कोदाई नारोका को शिकस्त दी तो वहीं विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हालांकि अंतिम आठ मुकाबले में चीन के ली शी फेंग से हारकर पुरुष एकल प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

HS Prannoy

एच एस प्रणय

श्रीकांत को एक घंटे और नौ मिनट तक चले कड़े मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी से 14-21 21-14 12-21 से शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही फेंग ने श्रीकांत से मिली पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबलों में दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है।सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी को इंडोनेशिया की पुरुष युगल जोड़ी हराने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। भारतीय जोड़ी ने 41 मिनट तक चले मुकाबले को 21-13 21-13 से अपने नाम किया।

End of Feed