भारत में पिकलबॉल की सर्वोच्च संस्था को सरकारी मान्यता, IPA अब राष्ट्रीय विस्तार और वैश्विक रणनीति का करेगा नेतृत्व

पिकलबॉल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय पिकलबॉल संघ (IPA) को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही आईपीए को इस खेल के विकास और देश भर में इसके प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुंबई, 2 मई 2025: भारतीय पिकलबॉल संघ (IPA) को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस मान्यता के साथ ही IPA को देश में पिकलबॉल खेल के संचालन, प्रचार-प्रसार और विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय भारत में पिकलबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

IPA

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन

IPA के सदस्यों द्वारा वर्षों की मेहनत और पिकलबॉल समुदाय के बढ़ते सहयोग से अब संघ देशभर में खेल के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करने को तैयार है। इसमें स्कूलों, समुदायों और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पिकलबॉल को शामिल करना और भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना शामिल है।

End of Feed