Womens Olympic Qualifier: इस टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 01:11 PM IST

Womens Olympic Qualifier, India Against Italy: पेरिस में इस साल ओलंपिक का आयोजन होना है। इससे पहले रांची में खेले जा रहे ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम दमखम दिखा रही है। टूर्नामेंट में मेजबान भारत अपने दूसरे मुकाबले में 16 जनवरी को इस टीम से कल भिड़ने उतरेगी।

Womens Olympic Qualifier, India Against Italy: पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज करके अपना अभियान पटरी पर लाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को इटली की कम रैंकिंग वाली टीम पर बड़ी जीत दर्ज करके एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

Indian Womens Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India Twitter)

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पूल बी के अपने पहले मैच में 12वें रैंकिंग वाले अमेरिका से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हालांकि अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

End of Feed