जर्मनी दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन जारी, मिली लगातार तीसरी हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2023, 11:56 AM IST

एशियाई खेलों की तैयारी के लिए जर्मनी दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन लगातार तीसरे मैच में भी जारी रहा और उसे लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

रसेलशेम (जर्मनी): भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे जर्मनी से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी वर्तमान दौरे में लगातार तीसरी पराजय है। भारतीय टीम के जर्मनी दौरे के तीसरे और अंतिम मैच में मेजबान टीम की तरफ सेनाइक लोरेंज (52वें मिनट) और चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (54वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय टीम अपने पिछले दो मुकाबलों में चीन (2-3) और जर्मनी (1-4) से हार गई थी।

Indian Womens Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम ( Hockey India)

एशियाई दौरे के तैयार के लिए है दौरा

End of Feed