भारतीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को 'TIME100 नेक्स्ट इंडिया' सूची में मिली जगह

Savita Punia In TIME100 Next India: भारतीय महिला हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाने वाली शानदार गोलकीपर सविता पूनिया ने खास उपलब्धि हासिल की है। उनको TIME100 नेक्सट इंडिया सूची में शामिल किया गया है।

Savita Punia In 'TIME100 Next India': भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी और गोलकीपर सविता पूनिया को पहली 'TIME100 नेक्स्ट इंडिया' (TIME100 Next India) सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में उन 100 लोगों को जगह दी गई है जो देश के भविष्य को आकार दे रहे हैं। हॉकी इंडिया ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए गोलकीपर को बधाई दी और इसे भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण बताया।

Savita Punia Included In TIME100 NEXT INDIA List

सविता पूनिया को टाइम100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में शामिल किया गया (Hockey India)

हॉकी इंडिया ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "सविता को वैश्विक पहचान! भारतीय हॉकी की दिग्गज सविता को पहली 'TIME100 नेक्स्ट: इंडिया' सूची में शामिल किया गया है, जो देश का भविष्य संवारने वाले 100 लोगों को सम्मानित करती है। हॉकी इंडिया इस सम्मान के लिए सविता को बधाई देता है। यह भारत और भारतीय हॉकी के लिए गर्व का पल है!"

End of Feed