महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह नीदरलैंड के शोर्ड मारिन भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने ‘निजी कारणों’ का हवाला देकर तुरंत प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया, टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही टीम के मुख्य कोच नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की भारतीय टीम में इस पद पर वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अचानक हुए घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि यह विशुद्ध रूप से उनका ‘निजी फैसला’ है।

Harendra Singh

हरेंद्र सिंह (साभार-X)

सूत्रों ने बताया, मारिन की भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापसी हो सकती है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी । मारिन ने अगस्त 2021 में महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया था। अमेरिका में हॉकी टीम के कोच रहे हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था । इससे पहले वह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता जूनियर पुरूष हॉकी टीम के कोच रहे थे।

End of Feed