Commonwealth Games 2026: बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलीं बेटियां, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीते 16 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला एथलीट ने कमाल का प्रदर्शन किया। अब तक (1 अगस्त 2026 के आंकड़े के अनुसार) 16 मेडल महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं। बॉक्सिंग में तो पांच महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर पंच लगाया। इस कॉमनवेल्थ में महिला एथलीट ने मेस एथलीट के साथ कंधे से कंधा मिलाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 2 अगस्त को क्लोजिंग सरेमनी के साथ इसका समापन होगा। मेगा इंवेट में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में पहली बार मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत ने अभी तक कुल 39 मेडल (1 अगस्त के आंकड़े के अनुसार) जीते हैं। इसमें 16 महिला एथलीट ने मेडल जीते।

India CommonWealth 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं का जलवा। फोटो- AI

बॉक्सिंग में तो पांच महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर पंच लगाया। इस कॉमनवेल्थ में महिला एथलीट ने मेस एथलीट के साथ कंधे से कंधा मिलाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 122 भारतीय एथलीट पदक जीतने के लक्ष्य के साथ शामिल हुए। इनमें 47 महिला एथलीट रहीं।

End of Feed