स्वदेश लौटने पर मीराबाई चानू का भव्य स्वागत, कोच विजय शर्मा ने बताया क्या होगा अगला टारगेट

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टर का दल स्वदेश लौट आया है। भारतीय वेटलिफ्टर टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने दल के प्रदर्शन की सराहना की और चानू की असाधारण उपलब्धि की प्रशंसा की।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में वेटलिफ्टिंग में 11 वेटलिफ्टर ग्लासगो गए थे और उसमें से 8 ने मेडल अपने नाम किया। 8 में एक गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल भारतीय वेटलिफ्टर के हिस्से आया। मीराबाई चानू के नेतृत्व में वेटलिफ्टर का ग्रुप रविवार को स्वदेश लौट आया है। भारतीय वेटलिफ्टर टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने दल के प्रदर्शन की सराहना की और चानू की असाधारण उपलब्धि की प्रशंसा की।

meerabai chanu

मीराबाई चानू (साभार-ANI)

"मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। वेटलिफ्टिंग में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मीराबाई असाधारण हैं। वह न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसी महिला हैं जिन्होंने लगातार चार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते हैं। यह सब उनकी अनुशासन और समर्पण के दम पर ही संभव हो पाया है,"

End of Feed