FIH Youth Hockey5s World Cup: यूथ हॉकी 5 विश्व कप के लिए भारत की महिला और पुरुष टीम क्वालीफाई, नकद इनाम की घोषणा

भारतीय सब-जूनियर मेंस हॉकी टीम ने मस्कट आयोजित FIH यूथ हॉकी 5 एशियाई चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, महिला टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दोनों टीम (महिला और पुरुष) ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महिला टीम को फाइनल में चीन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सब-जूनियर मेंस हॉकी टीम ने मस्कट आयोजित FIH यूथ हॉकी 5 एशियाई चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ भारत ने यूथ हॉकी वर्ल्ड के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारतीय टीम के लिए रोमित पाल (5वें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) और शाहरुख अली (13वें मिनट) ने गोल दागे। इन गोलों की बदौलत भारत एशियाई चैंपियन बन गया। इस जीत के साथ भारतीय मेंस टीम ने एक शानदार, अपराजित अभियान पूरा किया और एलीट पूल तालिका में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

Hockey India Sub

यूथ हॉकी वर्ल्ड कप के लिए इंडिया ने किया क्वालीफाई। फोटो- हॉकी इंडिया

फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार पासिंग और अनुशासित रणनीति के दम पर शुरुआती बढ़त बना ली। रोमित पाल (5वें मिनट) ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गोलकीपर को पछाड़ते हुए गोल दागकर भारत को हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारत ने अपना दबदबा कायम रखा, कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) ने गोल दागा और उसके तुरंत बाद शाहरुख अली (13वें मिनट) ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

End of Feed