एशियाई खेलों में स्वर्ण के आठ साल के सूख को खत्म करने पर होगी भारतीय नौकायन खिलाड़ियों की नजरें

भारत के शीर्ष नौकायन (रोइंग) खिलाड़ियों बलराज पंवार और बाबू लाल यादव ने इस साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों में नौकायन में देश के गोल्ड मेडल के इंतजार को खत्म करने का भरोसा जताया। भारत ने एशियाई खेलों में नौकायन में दो स्वर्ण पदक जीते हैं, जिसमें से एक 2010 में ग्वांगझू में और दूसरा 2018 में जकार्ता में जीता।

नई दिल्ली, (भाषा)। भारत के शीर्ष नौकायन (रोइंग) खिलाड़ियों बलराज पंवार और बाबू लाल यादव ने इस साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों में नौकायन में देश के गोल्ड मेडल के इंतजार को खत्म करने का भरोसा जताया। भारत ने एशियाई खेलों में नौकायन में दो स्वर्ण पदक जीते हैं, जिसमें से एक 2010 में ग्वांगझू में और दूसरा 2018 में जकार्ता में जीता। 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पदक लेकर लौटी थी जिसमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे।

Indian rowers

भारतीय नौकायन। फोटो- ओलंपिक

यादव ने तीन साल पहले कॉक्सलेस पेयर्स स्पर्धा में कांस्य जीता था, जबकि पंवार एकल स्कल्स में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए थे। सेना के ये दोनों जवान 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय नौकायन टीम का हिस्सा होंगे और पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि उन्हें मिल रहे सहयोग और पुणे में ’आर्मी रोइंग नोड’ में चल रही जोरदार तैयारियों की बदौलत भारत इस बड़ी महाद्वीपीय प्रतियोगिता में नौकायन के स्वर्ण पदक के अपने अपने आठ साल के इंतजार को खत्म कर सकता है।

End of Feed