इंडियन पिकलबॉल लीग ने पहले सीजन के लिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई समेत 5 टीमों की घोषणा की

देश का पहला इंडियन पिकलबॉल लीग 1-7 दिसंबर के बीच दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 5 टीमों का अनावरण किया गया। यह लीग पिकलबॉल को भारत और विश्व में एक नई पहचान देगा।

टाइम्स ग्रुप द्वारा शुरू की गई और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के तहत इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत भारत की एकमात्र राष्ट्रीय पिकलबॉल लीग के रूप में मान्यता प्राप्त, इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) ने अपने पहले सीजन के लिए पांच फ्रेंचाइजियों का अनावरण कर दिया है।

Indian Pickleball League Team Owners During The Official Team Unveiling Ceremony in Chennai, along with Times Group’s Managing Director, Vineet Jain (second from right).

चेन्नई में उद्घाटन के दौरान टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (दाएं से दूसरे) के साथ मौजूदा इंडियन पिकलबॉल लीग के टीम मालिक।

यह अनावरण चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के अलावा अभिनेत्री श्रीलीला और कायलु लोहार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारत की उभरती हुई पिकलबॉल खिलाड़ी मिहिका यादव और अमन पटेल ने भी हिस्सा लिया। उनकी उपस्थिति यह बताने के लिए काफी थी कि इस लीग को लेकर खेल प्रेमियों में कितना उत्साह है।

End of Feed