Asian Para Games Judo: गोल्ड से चूकीं कोकिला, जूडो में जीता सिल्वर; सेमीफाइनल में किया था 'गोल्डन स्कोर'

आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को भारतीय पैरा जूडोका कोकिला ने महिलाओं के J2 -52kg इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल के मुकाबले में उन्हें किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से हार का सामना करना पड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को भारतीय पैरा जूडोका कोकिला ने महिलाओं के J2 -52kg इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल के मुकाबले में उन्हें किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से हार का सामना करना पड़ा। कोकिला ने 'गोल्डन-स्कोर' मुकाबले में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन लियू यी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, वह फाइनल में अपनी उस लय को बरकरार नहीं रख सकीं और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

Kokila

कोकिला ने जूडो में जीता सिल्वर मेडल। फोटो-SAI

महिलाओं के J2 -52kg जूडो फाइनल में भारत की कोकिला को किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किजी से हार का सामना करना पड़ा। ऐबिके ने उन्हें महज 21 सेकंड में 'इप्पोन' (ippon) से हरा दिया, जिसके चलते कोकिला को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भले ही उनके गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं, लेकिन कोकिला के लिए यह एक बेहतर उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने हांगझोऊ गेम्स में -48kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

End of Feed