मोदी जी क्या नया नाम देंगे, स्वदेश लौटे नवदीप का शानदार स्वागत-ब्रॉन्ज लेकर लौटा है जैवलिन थ्रोअर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना पहला मेडल जीतने वाले नवदीप सिंह का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई। एएनआई से बात करते हुए नवदीप ने कहा 'मजा आ रहा है, मैं देश के लिए मेडल लेके आया हूं। मैं काफी खुश हूं।

भारत के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले नवदीप का देश लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। नवदीप को लोगों ने अपने कंधे पर उठाकर उनके ब्रॉन्ज मेडल को सेलिब्रेट किया। नवदीप से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने F40/F41 स्पर्धा में 42.55 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। यह एशियन पैरा गेम्स में नवदीप का पहला पदक था। इससे पहले उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

Navdeep Singh

नवदीप सिंह (साभार-X)

इस मौके पर वह भी काफी उत्साहित नजर आए। एएनआई से बात करते हुए नवदीप ने कहा 'मजा आ रहा है, मैं देश के लिए मेडल लेके आया हूं। मैं काफी खुश हूं। मैं चाहता हूं कि ये मजा मैं हर साल लूं और देश को दूं। पीएम मोदी से मुलाकात की संभावनाओं पर नवदीप ने कहा 'मैं उनसे मिलने के लिए खासा उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैं उनसे मिला था तो उन्होंने मुझे एक नाम दिया था। देखता हूं कि इस बार वह मुझे कौन सा नया नाम देते हैं और कैसे हमारा स्वागत करते हैं? ओलंपिक को लेकर नवदीप ने कहा 'फिलहाल वह दीवाली के बारे में सोच रहे हैं। मेडल जीतने पर बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं।

End of Feed