हो गया ऐलान, इस दिन होंगे भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:19 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस (सेवानिवृत) एल एन राव समिति द्वारा रखी गई भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए नई तारीख पर मुहर लगा दी है।

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव के लिये जस्टिस (सेवानिवृत) एल एन राव समिति द्वारा रखी गई नयी तारीख को मंजूरी देते हुए कहा कि चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। न्यायमूर्ति डी वाइ चंद्रचूड और हिमा कोहली ने नियमों के अनुसार आईओए के सदस्यों को संशोधित संविधान के मसौदे के प्रसार की अनुमति भी दे दी ताकि दस नवंबर को आमसभा की बैठक में इसे स्वीकृति दी जा सके।

IOA-Elections

भारतीय ओलंपिक संघ

पीठ ने कहा कि वह शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायमूर्ति राव के दो नवंबर को इस दस्तावेज को जमा करने में दिखायी तत्परता की सराहना करती है कि उन्होंने राष्ट्र हित में यह जिम्मेदारी ली। पीठ ने कहा कि न्यायमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, आईओए और राज्य संघों सहित सभी हितधारकों के साथ बातचीत की है।

End of Feed