Asian Games: बांग्लादेश को 10-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Asian Games 2026: पूल ए के आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 10-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने पूल ए में 5 में से 5 मैच जीतकर 15 पॉइंट के साथ टॉप किया है। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया को 13-1, दक्षिण कोरिया को 8-2, सिंगापुर को 7-0 और मेजबान जापान को 2-0 से हराया था।

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। पूल ए के आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 10-0 से करारी शिकस्त दी और पूल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अब 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। सोमवार को आइची-नागोया में खेले गए मैच में भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे ही मिनट में अभिषेक ने पहला गोल दागकर भारत का खाता खोला। इसके बाद 22वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में तीसरा गोल किया और हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था।

Hockey India (5)

भारत ने बांग्लादेश को हराया (फोटो साभार- Hockey India)

बांग्लादेश को 10-0 से हराया

दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह तोड़ दिया। 32वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल किया। फिर कप्तान हरमनप्रीत ने 40वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। इसके बाद शिलानंद लाकड़ा ने धमाका किया और 44वें और 45वें मिनट में लगातार दो गोल दाग दिए। भारत 7-0 से आगे हो गया।मैच के आखिरी मिनटों में भी भारत का प्रेशर कम नहीं हुआ। 59वें मिनट में संजय ने गोल किया और 60वें मिनट में अनुभवी मनदीप सिंह ने 10वां गोल दागकर स्कोर 10-0 कर दिया। बांग्लादेश पूरी मैच में एक भी गोल नहीं कर सका।

End of Feed