Asian Games: भारत ने निशानेबाजी में जीते तीन और मेडल, हिमांशु-रुद्राक्ष ने टीम के बाद व्यक्तिगत में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों में मेंस की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। साथ ही, शूटर रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया। रुद्राक्ष, हिमांशु और पार्थ माने की टीम का कुल स्कोर 1890.1 रहा। व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों में मेंस की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। साथ ही, शूटर रुद्राक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल में ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीता। दूसरे दिन निशानेबाजी में भारत ने कुल तीन मेडल जीते। भारत ने निशानेबाजी में अभी तक कुल पांच मेडल (4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल) जीत लिए हैं। रविवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते थे।

India Medal

भारत ने निशानेबाजी में जीता तीसरा मेडल। फोटो- सोशल मीडिया

चीन ने 1899.0 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो उनके पिछले रिकॉर्ड से 0.6 पॉइंट्स बेहतर था। दक्षिण कोरिया ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें 1884.2 पॉइंट्स के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। रुद्राक्ष ने 631.8 पॉइंट्स के स्कोर के साथ व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि हिमांशु 630.0 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर रहे। दूसरी ओर, पार्थ 628.3 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

End of Feed