Asian Games, Kabaddi: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

India Men's Kabaddi Team Wins Second Match In Asian Games 2026: भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। इस बार उन्होंने दक्षिण कोरिया पर दबदबा बनाते हुए 63-31 से बड़ी जीत हासिल की है।

Asian Games 2026, Men's Kabaddi: मंगलवार को जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-A के मुकाबले में दक्षिण कोरियाई टीम को 63-31 से बुरी तरह हराया और अपना दबदबा बनाए रखा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम की यह दूसरी जीत है और वे ग्रुप-A में सबसे ऊपर हैं। अब भारतीय कबड्डी टीम का अगला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश की टीम से होगा, जिसके बाद गुरुवार को ग्रुप-A के अपने आखिरी मैच में वे चीनी ताइपे की कबड्डी टीम का सामना करेंगे।

India Mens Kabaddi Team Beat South Korea To Win Second Match In Asiad

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम एशियाड में जीत के रथ पर सवार (X/SAIMedia)

भारतीय कबड्डी टीम ने दक्षिण कोरिया के खइलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। हाफ-टाइम तक उन्होंने 34-14 की बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को और बढ़ाया, जिसे उन्होंने 29-17 से जीता। भारत ने सफल रेड से 38 पॉइंट, 17 बोनस पॉइंट, ऑल-आउट से छह पॉइंट और सुपर टैकल से दो पॉइंट हासिल किए। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को आउट करके और आठ बोनस पॉइंट के जरिए 23 पॉइंट दिए।

End of Feed