भारतीय हॉकी टीमें पहली युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप से विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश करेंगी

भारतीय सब जूनियर मेंस और महिला टीम सोमवार को मस्कट में पहली एफआईएच युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप में अपना अभियान शुरू करेंगी तो उनका लक्ष्य पहले एफआईएच अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप में जगह पक्की करना होगा। सरदार सिंह की कोचिंग वाली भारतीय सब जूनियर मेंस टीम आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है।

नई दिल्ली, (भाषा)। भारतीय सब जूनियर मेंस और महिला टीम सोमवार को मस्कट में पहली एफआईएच युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप में अपना अभियान शुरू करेंगी तो उनका लक्ष्य पहले एफआईएच अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप में जगह पक्की करना होगा। छह दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर के तौर पर काम करेगा।

India Hockey Sub Senior

इंडिय सब जूनियर हॉकी टीम। फोटो- हॉकी इंडिया

सरदार सिंह की कोचिंग वाली भारतीय सब जूनियर मेंस टीम आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है। टीम ने फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीता था। इस टीम में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ी शामिल हैं और टीम को मेजबान ओमान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एलीट पूल में रखा गया है।

End of Feed