विवाद के बाद बदला रंग, एशियन गेम्स में नीली जर्सी में उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम बदले हुए जर्सी के साथ उतरेगी। हॉकी वर्ल्ड कप में हुए विवाद के बाद यह फैसला किया गया है। । हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इसकी जानकारी दी।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय मेंस और विमेंस की टीम भगवा रंग की जर्सी में खेलने उतरी थी। इसके बाद जर्सी को लेकर खूब विवाद हुआ था और इससे बचने के लिए अलग-अलग दलील दी गई थी। लेकिन अब लगता है कि हॉकी इंडिया ने इससे सबक लेते हुए बड़ा फैसला ले लिया है। यही कारण है कि 19 सितंबर से जापान के आइसी नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम बदले हुए जर्सी के साथ उतरेगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को उन्होंने कहा 'भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में नीली जर्सी पहनकर खेलेंगी। टिर्की ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टीम किट के रंगों को लेकर विकल्प दिए थे जिसके बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहली पसंद बनाया।

hockey india

हॉकी इंडिया (साभार-X)

टिर्की ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए आयोजित विदाई समारोह के इतर कहा, ’’आईओए ने हमें टीम किट के लिए रंगों के विकल्प दिए थे। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए पहला रंग नीला और दूसरा रंग ’ऑरेंज’ चुना है।’’ हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप से ठीक पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर ’ऑरेंज’ किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय टिर्की ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी या कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का रंग बदलने का फैसला लिया गया था।

End of Feed