Hero Asia Cup 2025: भारतीय हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने एशिया कप को क्यों बताया सबसे अहम टूर्नामेंट

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने बिहार के राजगीर में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे हीरो एशिया कप 2025 को टीम इंडिया के लिए साल का सबसे अहम टूर्नामेंट करार दिया है। जानिए क्यों?

राजगीर (बिहार): भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने गुरुवार को कहा कि एशिया कप उनकी टीम के लिए इस साल की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है क्योंकि यह उसके लिए अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है। प्रो लीग के यूरोपीय चरण में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत विश्व कप में जगह नहीं बन पाया था और अब उसे अगले साल 14 से 30 अगस्त के बीच नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए एशिया कप में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को चीन के खिलाफ करेगा।

Craig Fulton

क्रेग फुल्टन(फोटो क्रेडिट ANI)

जीत के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे

फुल्टन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'यह साल का हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और इसलिए हम इसे जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे। हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहते हैं। इनाम भी बड़ा है सीधा क्वालीफिकेशन और हम यही चाहते हैं। अगर हम यहां से क्वालीफाई कर लेते हैं तो हमारे पास एक साल का कार्यक्रम तय हो जाएगा। हमने काफी समय से कोई टूर्नामेंट नहीं जीता है और हमारा लक्ष्य एशिया में नंबर एक बनना है। हम अगले 10 दिनों में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'

End of Feed