Hockey Test Series: भारतीय हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन जारी, इस टीम के खिलाफ लगातार चौथी हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 10:17 PM IST

Hockey Test Series, India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई दौरो पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम खराब प्रदर्शन जारी है। हॉकी टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम की यह लगाातर चौथी हार है। सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

Hockey Test Series, India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है जहां पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच में उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में अपनी बढ़त को 4-0 कर लिया। मैच का परिणाम भारतीयों के पक्ष में नहीं रहा लेकिन टीम के प्रदर्शन के स्तर में काफी सुधार दिखा। मेजबान टीम हालांकि हर मामले में भारत से बेहतर साबित हुई।

Indian hockey team, Hockey Team, India vs Australia, Australia Hockey Team, Hockey Test Series, Indian hockey team fourth consecutive defeat, Hockey News Updates, Hockey News Today, Hockey News in Hindi, Sports News in Hindi,

भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India Twitter)

आकाशीय बिजली के कारण 40 मिनट देर से शुरू हुए मैच में सभी चार गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। भारत ने 12वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की बदौलत बढ़त बना ली, लेकिन जेरेमी हेवर्ड (19वें, 47वें) और जैक वेल्च (54वें) के गोल ने ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला में लगातार चौथी जीत दिला दी। भारत शुरुआती टेस्ट में 1-5 से हार गया था, जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः 2-4 और 1-2 से हार गया था। मैच का शुरुआती क्वार्टर काफी प्रतिस्पर्धी रहा जहां दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ गोल के कई मौके बनाए।

End of Feed