मैच से पहले चोटिल होने के कारण अभिषेक को खोना आसान नहीं थाः भारतीय हॉकी कोच फुल्टन

India vs Malaysia, Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इस बार एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट मलेशिया को मात दी। भारत ने मैच जीता लेकिन कोच क्रेग फुल्टन को इस बात का मलाल है मैच से पहले चोट की वजह से अभिषेक नहीं खेल सके।

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने रविवार को कहा कि मैच से ठीक पहले टखने की चोट के कारण शानदार फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर अभिषेक का बाहर होना एक बड़ा झटका था। हालांकि, उन्होंने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम की निरंतरता की तारीफ की।

Asian Hockey, Craig Fulton says it was not easy to lose Abhishek Befor match against Malaysia

क्रेग फुल्टन

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई, जिससे पांच बार की चैंपियन और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने अपने चौथे राउंड-रॉबिन मैच में एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशिया को 4-2 से हरा दिया। मैच के बाद फुल्टन ने कहा, "वार्म-अप के दौरान अभिषेक का चोटिल होकर बाहर हो जाना आसान नहीं था। वह पूरे मैच में नहीं खेल पाए, इसलिए हमें 15 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। बस टखने की चोट थी। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हमने पहले हाफ में चार बेहतरीन मौके बनाए। स्कोरलाइन और बेहतर हो सकती थी। खैर, ऐसा होता है। आपको मौकों को भुनाना पड़ता है। कभी-कभी चीजें बहुत अच्छी तरह काम करती हैं, तो कभी नहीं। और आज का दिन मुश्किल था। मैं ठीक हूं, मैं खुश हूं।"

End of Feed